Breaking News

RAMPUR NEWS. आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक रामपुर विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना रामपुर क्षेत्र के दमोदरा गांव निवासी राजेश कुमार गौतम पुत्र चौहारी गौतम के खिलाफ थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 141/25 धारा 108, 238, 351(2) बीएनएस दर्ज था। पुलिस टीम ने राजेश कुमार गौतम पुत्र चौहारी गौतम निवासी दमोदरा को 24 सितंबर 2025 को उसे जोगापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर संबंधित न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम
सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह हेड कांस्टेबल राम आशीष राम मौजूद रहे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे किसी भी अपराधी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!