BARASATHI. जौनपुर जिले की बरसठी विकासखंड के सरसरा गांव में स्थित शिव श्याम खाटू मंदिर देवभूमि ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम, दुर्गा माता एवं बजरंगबली का अलौकिक भव्य मंदिर निर्माण के लिए संकल्प कार्यक्रम, श्याम शांति भवन एवं श्री श्याम द्वार का उद्घाटन समारोह 22 सितंबर को आयोजित किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बरसठी विकासखंड के ग्राम पंचायत सरसरा में शिव श्याम खाटू मंदिर देवभूमि ट्रस्ट द्वारा बजरंगबली खाटू श्याम एवं दुर्गा माता का मुख्य यजमान अशोक कुमार पांडेय द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ शंखनाद करते हुए विद्वान ब्राह्मणों ने भूमि पूजन कर श्याम जी निशान ध्वजारोहण कराया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा ने पूजन करते हुए हनुमान जी के लिए ध्वजारोहण किया। उसके बाद कोलकाता के बिजनेसमैन एवं कार्यक्रम के कर्ताधर्ता अजय पांडेय ने श्री श्याम शांति भवन का उद्घाटन किया।

बताते चले कि मंदिर परिसर में अलौकिक एवं सुंदर धर्मशाला का निर्माण कोलकाता की बिजनेसमैन समाजसेवी अजय कुमार पांडेय द्वारा कराया गया है।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, विशिष्ट अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव तिवारी, विनय सिंह, ग्राम प्रधान सरसरा श्रीमती अर्चना बिंद, राजकुमार गुप्ता (प्रधान निगोह) मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने मंदिर निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में अपने अपने विचार रखे और सहयोग का आश्वासन दिया।
आयोजन समिति शिव श्याम खाटू मंदिर देवभूमि ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर परिसर में लगातार निर्माण कार्य चल रहा है। समिति के पदाधिकारी अजय पांडेय, अशोक पांडेय, पंचम पांडेय तथा ग्राम पंचायत सरसरा के सभी सहयोगियों के प्रयासों से मंदिर कार्य में तेजी आई है।
समाजसेवी एवं बिजनेसमैन अजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद न केवल गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा और धार्मिक आस्था का एक भव्य केंद्र स्थापित होगा। आयोजन समिति ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर का निर्माण शीघ्र ही पूर्ण होगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी