Breaking News

RAMPUR NEWS. अपहृता को 16 घंटे में बरामद कर रामपुर पुलिस ने पेश की मिसाल

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रामपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 157/2025, धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. के अंतर्गत किशोरी मनीषा बनवासी पुत्री बृजेश कुमार बनवासी, निवासी ग्राम नरहरपुर कटौना, के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
जांच में जुटी पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, 25 सितंबर की सुबह 7:40 बजे, सिधवन तिराहा के पास से अपहृता को बरामद कर लिया। मौके से आरोपी विकास वनवासी, पुत्र ओम प्रकाश वनवासी, निवासी ग्राम चकमयगरपुर, थाना सुरेरी को हिरासत में लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण कर लिया। अपहृता को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!