Breaking News

MARIYAHU NEWS. स्मार्ट इन्फोविजन कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए वरदान साबित होगा: ब्रह्मदेव मिश्रा

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर के पावर हाउस के पास स्मार्ट इन्फोविजन स्टूडियो सेटअप प्लेटफॉर्म का भव्य उद्घाटन गुरुवार को रामायण की सुंदर कांड के साथ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने मौजूद रहकर इसके बखूबियों को अपने-अपने स्तर से बताई।


भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा ने कहा कि आज डिजिटल का जमाना है लोग अपनी बातें सोशल मीडिया पर ज्यादा करते देखे जा रहे हैं ऐसे में स्मार्ट इन्फोविजन कंपनी लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
स्मार्ट इन्फोविजन कंपनी के फाउंडर डायरेक्टर चंदन मिश्रा ने बताया कि आज डिजिटल का जमाना है किसी भी व्यक्ति को अपनी बात कहने के लिए सोशल मीडिया पर सहारा लेना पड़ता है इसके अलावा राजनीतिक व्यक्तियों को भी पत्रकारों को इंटरव्यू देना पड़ता है जिसके लिए डिजिटल स्टूडियो की जरूरत पड़ती है। मड़ियाहूं नगर में यह अपने में पहला डिजिटल स्टूडियो होगा जो लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा। और छोटे-मोटे इंटरव्यू इस स्टूडियो से होते हुए आम जनता तक भी पहुंच सकता है। इसलिए जिसको भी आवश्यकता समझ में आए स्टूडियो के माध्यम से अपनी ज़रूरतें पूरा करें और हमारे कंपनी द्वारा सोशल मीडिया की पत्रकार जो युटुब चलाते हो अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपनी बातें करना चाहते हैं डिजिटल स्टूडियो हमसे बनवा सकते हैं जो अच्छे एवं चीपेस्ट रेट में हम उस व्यक्ति को उपलब्ध कराएगे। डिजिटल स्टूडियो में साउंड प्रूफिंग, ऑटोमेटिक कैमरा एवं इंटरव्यू के लिए जरूरी सामानों को हमारे कंपनी द्वारा उपलब्ध कराकर प्रशिक्षित लोगों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा कंपनी लखनऊ से होती हुई नोएडा दिल्ली समेत कई नगरों में स्थापित होकर अब जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर में कार्य करने जा रहा है।

फोटो- रामायण कलाकारों को अंगवस्त्र से स्वागत करते हुए

उद्घाटन से पूर्व सबके आराध्य श्री राम का पूजन अर्चन के साथ संगीतमय रामायण सुंदरकांड कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे तमाम अतिथियों का विमल दूबे जी ने तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, श्याम दत्त दुबे, विहिप के ब्रह्मदेव तिवारी, विनय तिवारी, शीतला प्रसाद सरोज, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत तमाम लोग उद्घाटन में शामिल होकर सहभोज में प्रसाद ग्रहण किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!