JAUNPUR. बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी तीन नाबालिग लड़कों ने उसके साथ गलत हरकत की। इसमें शामिल दो लड़के बच्ची के चचेरे चाचा बताए जा रहे हैं।
बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए बच्ची के लिए न्याय और सुरक्षा की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवार और समाज दोनों को और सतर्क रहने की जरूरत है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी