MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के गुतवन गांव में रात में ड्रोन उड़ा कर चोरी करने की अफवाह फैलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दिया।
बताते है कि शनिवार की रात दुर्गा पूजा पंडालों में कुछ लोगों को ड्रोन कैमरा उड़ने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात बता रहे थे तभी ग्राम प्रधान फूलवारी से सूचना मिली कि गांव में ड्रोन जैसी कोई वस्तु उड़ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों के पास से नीली एलईडी लाइट लगी पतंग बरामद हुई, जिसे उड़ाने के बाद लोग इसे ड्रोन समझने लगे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नन्दलाल राजभर, दीपक राजभर और रवि प्रकाश राजभर निवासी ग्राम गुतवन, थाना नेवढिया, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तार युवको ने बताया कि पतंग में हल्की बैट्री के सहारे दो नीली एलइडी पतंग के दोनों किनारों पर लगाकर उड़ाने का काम करते थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 353(2), 217, 194(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करती हुई चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरेश यादव, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव तथा कांस्टेबल उपेन्द्र पाल शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी