Breaking News
फोटो- मनचलो को लाल कार्ड देते कांस्टेबल प्रदीप यादव

RAMPUR NEWS. जमालापुर मेले में एंटी रोमियो टीम ने 25 मनचलो को पकड़ाया लाल कार्ड

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना पर बाजार में नवरात्रि के नवमी पर मेले में आए मनचलों के ऊपर पुलिस ने जमकर शक्ति बरती। इस दौरान पकड़े गए 25 मनचलों को लाल कार्ड भी दिया गया और उन्हें मेले से तुरंत बाहर निकल जाने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

फोटो- एंटी रोमियो टीम के साथ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इस्लाम

थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में नवयुवक एवं नवज्योति संस्था द्वारा भव्य दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तगण पहुंचकर मेले में शामिल हो रहे हैं। रामपुर थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार के निर्देशन में जमालापुर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मेले की देखरेख के लिए लगाई गई है। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मेले का चक्रमण करते हुए भक्तगणों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। मेले में काफी संख्या में महिला कांस्टेबल भी लगाई गई है।

फोटो-मेले में सुरक्षा के दृष्टि से लगाई गई पुलिस बल

मेले में एंटी रोमियो भी कर रही काम
इस दौरान पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी उप निरीक्षक मोहम्मद इस्लाम की देखरेख में चल रहा है। एंटी रोमियो टीम ने 25 मनचलों को गलत गतिविधियों में पकड़े जाने पर लाल कार्ड देकर उनको भविष्य में मेला आदि में नहीं दिखाई देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

फोटो- नवरात्र के नवमी का जमालापुर में लगा मेला

मेले में चौकी प्रभारी जमालापुर सुरेश कुमार सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर राजपति पाल, महेंद्र नाथ मिश्र, पंचरतन, कांस्टेबल हरीश, प्रदीप यादव समेत काफी संख्या में होमगार्ड एवं महिला कांस्टेबल मनीषा, रानी सिंह, दीपशिखा सिंह मौजूद है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!