Breaking News
फोटो: बृजराज 'नन्हें' यादव का स्वागत करती हुईं जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक पुष्पा त्रिपाठी।

MUMBAI NEWS. अंधेरी में माता की चौकी व भजन संध्या

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. सामाजिक संस्था जननी शक्ति महिला मंडल व प्रदीप शर्मा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंधेरी (पूर्व) के जीजामाता रोड, पंपहाउस स्थित संस्था कार्यालय परिसर में माता की चौकी व भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

फोटो: कार्यक्रम में शामिल अतिथि एड. संदीप शुक्ला का स्वागत करती हुईं जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक पुष्पा त्रिपाठी।

जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक पुष्पा त्रिपाठी “दीदी” ने बताया कि नवरात्रि विशेष यह आयोजन पिछले आठ वर्षों से लगातार किया जा रहा है। माता की चौकी के साथ-साथ भक्तों के मनोरंजन हेतु धार्मिक गीतों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान मां जगदंबा का दर्शन करने वाले सभी भक्तों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया जाता है।

फोटो: कार्यक्रम में शामिल अतिथि एड. रविकांत शुक्ला और तरूणा कुंभार का स्वागत करती हुईं जननी शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक पुष्पा त्रिपाठी।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा, पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति शर्मा, एड. संदीप शुक्ला, समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पांडेय, भाजपा नेता जगत गौतम, जनप्रहार फाउंडेशन के अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला, महिला विभाग प्रमुख तरूणा कुंभार, भाजपा नेता अजय शुक्ला, समाजसेवी उमेश उपाध्याय, अशोक दुबे, पत्रकार उत्तम पांडेय, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ब्रिजराज “नन्हें” यादव, रामा चौबे, रममेश चौबे, राकेश तिवारी, बच्ची सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट राजू राठोड और समाजसेवी विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!