Breaking News

NEWRIYA NEWS. नेवढ़िया में एसीजेएम जज की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, पुलिस मूकदर्शक बनी

नवनीत सिंह रिपोर्टर
NEWRIYA. जौनपुर जिले की के बुद्धिपुर गांव में झारखंड में तैनात एक जज की जमीन को दबंगों द्वारा पुलिस के रहमो-करम पर धड़ल्ले से कब्जा किया जा रहा है। सूचना के बावजूद पुलिस ना तो मौके पर पहुंची और नहीं काम रुकवा पाई। ऐसा लगता है कि पुलिस दबंगों से डर रही है जिसके कारण मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझ रही है। उधर दबंगों के आतंक से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जबकि पुलिस का दावा है कि हमने काम रुकवा दिया है।
बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बुद्धि पुर गांव में झारखंड में तैनात शिवम चौरसिया एसीजेएम जज का पुस्तैनी गांव है। गांव में एक बीघा से ज्यादा जमीन है जो बाग के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त जमीन रामनगर नेवढ़िया मार्ग पर स्थित है जो
प्राइमरी स्कूल के ठीक बगल में होने के कारण कीमती है। बाग में कई आम के पेड़ और अन्य पेड़ लगे हुए। कई दिनों से गांव का दबंग सुधाकर पटेल पुत्र बुधिराम पटेल व सिपाही लाल पटेल पुत्र मन्नालाल पटेल गोल बनाकर काफी दबंगों को साथ लेकर जज साहब की जमीन को पक्की ईटों से कब्जा कर नींव बना लिया और अब मकान बनाने की फिराक में पड़ा हुआ है। जमीन कब्जाने की सूचना जज के भतीजों और चाचा ने थाना पुलिस को दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में नेवढ़िया थाने के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है मौके पर जाकर लोगों से कहकर काम बंद करवा दिया गया है और उनसे कहा गया है कि दशहरा बाद अपना लेखपाल बुलाकर नापी करा ले।
आपको बता दे कि सब इंस्पेक्टर के कहने के बावजूद दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए दो ट्रैक्टर जज साहब की जमीन को कब्जा करने के लिए ईंट गिरा दिया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!