RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित धर्मा अभियान संस्थान द्वारा भव्य नौ दिवसीय रामलीला का मंचन मई गांव में नवनिर्मित कष्टभंजन दिव्य हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। महाराष्ट्र के भाजपा एवं शिवसेना सरकार में प्रवक्ता पद से सुशोभित हो रहे गुलाबचंद दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सबके आराध्य श्री राम के जन्मोत्सव से लेकर रावण वध तक सुंदर रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा 5 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर को पूर्णाहुति होगा। रामलीला का मंचन विशिष्ट कलाकारों द्वारा रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने ग्राम वासियों क्षेत्रवासियों से अपील किया है कि श्रीराम के रामलीला मंचन में पहुंचकर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति को आत्मसात करें।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी