RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना पुलिस ने रामपुर कस्बा में अभियान चलाकर एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत जागरूक किया गया।
रामपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार की देखरेख में थाने के महिला पुलिस कर्मियों ने कस्बा रामपुर में पहुंचकर एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करते हुए पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के सुरक्षार्थ हेल्पलाइन नंबरों, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102,108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930, तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं विधवा, वृद्धा पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व लैंगिक तथा महिला से सम्बंधित कानूनों के बारे में जानकारी कराया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी