Breaking News

RAMPUR. विजयगिरी पोखरा में पुरानी रंजिश को लेकर चटकी लाठी, तीन घायल, एक गिरफ्तार

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के विजयगिरी पोखरा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया, जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, विजयगिर पोखरा गांव निवासी सचिन पांडेय (21) और आकाश यादव के बीच किसी पुराने कुछ मामले को लेकर रंजिश चली आ रही थी। रविवार शाम करीब छह बजे आकाश यादव करीब 8-10 साथियों के साथ सचिन पांडेय के दरवाजे पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपितों ने लाठी-डंडों से लैस होकर सचिन व उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में सचिन के साथ उसकी बहन सोनाली पांडेय (18) और मां मंजू पांडेय (45) घायल हो गईं।

गंभीर रूप से घायल सोनाली को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका सीटी स्कैन कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सोनाली को सिर में हल्की चोट आई है, पर स्थिति फिलहाल सामान्य है।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और एक व्यक्ति को मौके से हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि, “पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, शेष की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!