Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर में भरतमिलाप मेले को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना परिसर में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक भरतमिलाप मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की गई।

बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ रामपुर मुरलीधर, नगर पंचायत चेयरमैन विनोद जायसवाल सहित अनेक विभागीय अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और महिला सुरक्षा की दृष्टि से विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
बिजली विभाग के एसडीओ मुरलीधर ने बताया कि मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कहीं भी जर्जर तार या खुले कनेक्शन न रहें, इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर बल देते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा मेला क्षेत्र की नियमित सफाई कराई जाएगी और सभी मुख्य मार्गों व स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
बैठक में आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी सुझाव दिए गए, जिन्हें प्रशासन ने गंभीरता से लिया और कहा कि सभी मिलकर इस ऐतिहासिक मेले को सफल बनाने में सहयोग करें।
रामपुर का भरतमिलाप मेला वर्षों से सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेते हैं। प्रशासन द्वारा इस वर्ष मेले को और अधिक सुव्यवस्थित व भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!