Breaking News

SURERI NEWS. मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

SURERI. जौनपुर जिले की सुरेरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सुरेरी की टीम ने शुक्रवार को श्री सहदेव सिंह आदर्श इंटर कॉलेज, साराडीह में छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं कानून संबंधी जानकारी दी।

इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक भगवान यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार गौड़, हेड कांस्टेबल सुनील दत्त यादव तथा महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह मौजूद रहीं। टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य, महिला सुरक्षा कानूनों, और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न के मामलों में तुरंत नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है —
📞 1930 (साइबर अपराध),
📞 101 (फायर ब्रिगेड),
📞 102 (एंबुलेंस सेवा),
📞 108 (चिकित्सा सहायता),
📞 1098 (बाल सहायता),
📞 181 (महिला हेल्पलाइन),
📞 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),
📞 112 (आपातकालीन सेवा)।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया पर सावधानी, आत्मरक्षा के तरीके, और अपने अधिकारों की जानकारी से अवगत कराया।
महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह ने छात्राओं से कहा कि किसी भी उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

वहीं, महिला पुलिस कर्मी सविता रावत, पुष्पा मौर्या, प्रिया पटेल तथा नेहा श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर ठगी और महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को न केवल सुरक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, निडर और जागरूक बनाना भी है। पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ज्ञात हो कि सुरेरी थाना पुलिस इससे पूर्व भी श्री सहदेव इंटर कॉलेज भोड़ा, श्री राम खेलावन महगू प्रसाद इंटर कॉलेज हरिहरपुर सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं गांवों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक कर चुकी है।

विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!