Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं एवं रामपुर में स्व. मुलायम सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं एवं रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसानों के मसीहा, धरतीपुत्र कहे जाने वाले स्व. मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि सपा कार्यकर्ताओं समाजवादियों, एवं समाजवादी विचारधारा को आत्मसात करने वाले संगठनों ने मनाई।

फोटो: मड़ियाहूं तहसील में नेताजी को श्रद्धांजलि देते अधिवक्ता बंधू 

अधिवक्ताओं ने नेताजी की मनाई पुण्यतिथि
मड़ियाहूं तहसील बार भवन में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि समाजवादी विचारधारा को आत्मसात करने वाले अधिवक्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने कहा की नेताजी अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अधिवक्ताओं के अधिकार के लिए भी लड़ा और बार एसोसिएशन के लिए काफी कुछ किया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में महामंत्री अशोक यादव, बीएल यादव अच्छे लाल यादव, कंसराज यादव, अशोक माली, महेंद्र यादव, राम आसरे यादव, रामजस यादव सूबेदार यादव समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

फोटो- समाजवादी नेता लालचंद यादव नेता जी को श्रद्धांजलि देते हुए

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भी नेताजी की मनाई तीसरी पुण्यतिथि
रामपुर नगर पंचायत के नहरा तालाब स्थित किसान भवन में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस दौरान पुण्यतिथि पर मौजूद समाजवादियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उनकी विचारों पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ वरिष्ठ समाजवादी नेता रमेश यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा गरीबों के साथ रहे और उनकी दर्दों को अपना दर्द समझा आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी लोगों के बीच जीवित हैं।

फोटो: स्व. मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते सपा नेता दशरथ कुमार बबलू अहीर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूपेश पाण्डेय, ताराशंकर यादव मुख्तार सिद्दीकी, गुलाब यादव एडवोकेट, छोटेलाल गौतम, कृष्ण कुमार यादव, अवधेश यादव, सुरेश यादव, हाजी महबूब,अनिल मास्टर, तहसीलदार यादव, कैलाश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर महासचिव लालचन्द यादव ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!