Breaking News

MARIYAHU NEWS. आयातित सामानों को छोड़कर स्वदेशी अपनाएं: बोली नगर अध्यक्ष रुकसाना

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर पंचायत द्वारा शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अपराह्न 2:00 बजे से विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि की शताब्दी वर्ष संवाद कार्यक्रम एवं गोष्ठी का भव्य आयोजन अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख में किया गया।

फोटो: कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथिगण

इस मौके पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विकसित प्रदेश बनाने के लिए अभियान चलाया है इस अभियान में स्वदेशी अपनाने, स्मार्ट शहरों का विकास, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा में सुधार और बेरोजगार सृजन समेत कई योजनाओं को क्रियान्वित कर विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है।
भाजपा नेता डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकसित प्रदेश बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। लेकिन सरकार में बैठे अधिकारियों के कारण प्रदेश में विकास की गति धीमी हो गई है जब तक अधिकारी नहीं सुधरेंगे विकसित उत्तर प्रदेश का सपना साकार नहीं होगा। अधिकारी अगर ध्यान दे दे तो 2047 विकसित उत्तर प्रदेश बन जाएगा।

फोटो: कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

जनपद से आई नगर पंचायत की स्वच्छता अधिकारी खुशबू यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकसित करना है तो कूडे का प्रबंधन नगरवासी ठीक तरह से करें। उन्होंने बताया कि कूड़े को कूड़ेदान में ही ले जाकर डालें, कहां की कोई भी कार्य छोटा नहीं होता बस उसे करने वाला चाहिए, विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए छोटे-छोटे शुरुआत से बड़ी-बड़ी काम हो सकती है।

फोटो: महिला सफाई कर्मी को सम्मानित करते अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं नगर अध्यक्ष रुकसाना

कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के तहत दो महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को आयातित सामानों को छोड़कर स्वदेशी अपनाने के लिए बल देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना ने शपथ दिलवाईं।

फोटो : स्वदेशी अपनाने के लिए शपथ लेते कार्यक्रम में उपस्थित लोग

कार्यक्रम में समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मो. इशा फारुकी, डॉ. अरुण मिश्रा, रहमत खां, राकेश कुमार रिंकू, अत्ताउल्लाह खान, गुलाब साहू, डॉ अख्तर हाशमी, डॉ. उदय राज, दिलीप साहू, खुशबू यादव स्वच्छता मिशन अधिकारी, सभासद अरविंद चौरसिया, बबलू सोनकर, टीवीएस मेराज गुड्डू, पूर्व सभासद जहांगीर, डॉ. वकार अहमद, अभय राज यादव, ज्ञानचंद यादव, रवि मौर्य, डॉ अब्दुल वाहिद, इजहार अहमद गुड्डू, मनोज सोनकर के अलावा कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, मो.आरिफ राईन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!