MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर स्थित दिलावरपुर मोहल्ले के जलालपुर तिराहे पर आर्टिका कार सवार ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है।
बताया जाता है कि जौनपुर की तरफ से एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार से जा रही थी जैसे ही दिलावरपुर रेलवे फाटक क्रॉस किया एक केला बेच रहे ठेला गाड़ी में टक्कर मार दिया जिससे केला विक्रेता घायल हो गया। उसके बाद कई लोगों को टक्कर मारते हुए कार जलालपुर तिराहे पर जाकर खड़ी हो गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर कार ड्राइवर को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं इलाज के लिए पहुंचाया है। पुलिस की माना जाए तो सभी घायल खतरे से बाहर है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी