RAMPUR. जौनपुर जिले के थाना रामपुर पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने आज बुधवार की सुबह करीब 9:25 बजे वांछित बाल अपचारी को उसके घर से नियमानुसार हिरासत में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे संबंधित माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 177/2025, धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के तहत की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक पंचरतन राम, हेड कांस्टेबल सीताराम बिन्द में शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी