Breaking News

जौनपुर। दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के थाना नेवढ़िया पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 28 अक्तूबर को थाना नेवढ़िया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 25 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी गांव के ही महताब अली पुत्र सराफत अली, निवासी ग्राम पसियाही खुर्द, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर ने उसका मुंह दबाकर पास के मड़हे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना नेवढ़िया में मु.अ.सं. 229/2025, धारा 64(1), 75, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष श्री राजा राम द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त महताब अली को ग्राम दलपतपुर स्थित शेखपुर मोड़ से बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी, का. राहुल रजक, का. चंचल यादव तथा का. भोलानाथ कन्नौजिया शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!