Breaking News

जौनपुर। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक जफराबाद में गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के थाना जफराबाद पुलिस ने महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी (नगर) श्री गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग व एंटी रोमियो अभियान के तहत गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि कस्बा जफराबाद बाजार स्थित सुलेमान तिराहे पर कुछ युवक महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से प्रेमचन्द्र सोनी पुत्र काली प्रसाद सोनी (निवासी मोहल्ला शेखवाड़ा, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 38 वर्ष) को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 250/2025, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, हे.का. दयाशंकर पाण्डेय, का. प्रज्ञा सिंह, का. सीमा गुप्ता एवं का. प्रियंका सिंह शामिल रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!