जौनपुर। जिले के थाना बदलापुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारे करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री विवेक सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्री शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने बदलापुर-सुल्तानपुर मार्ग स्थित टैम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया।
पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान राजू गौतम पुत्र स्व. चौथी राम, निवासी ग्राम हंकारपुर, थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। वह बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारे कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 456/25, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, हे.का. महेन्द्र यादव, का. अरविन्द्र प्रजापति, का. इन्द्रराज विश्वकर्मा, महिला का. कामिनी सिंह तथा एच.जी. धमेन्द्र कुमार शर्मा शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी