JAUNPUR. जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के रस्केपुर बाजार में बस और बाइक की टक्कर में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मनोज मिश्रा (30 वर्ष), और इस्लाम (28 वर्ष), दोनों निवासी बाउद्दीनपुर, किसी काम से बाइक पर सवार होकर रस्केपुर जा रहे थे।
रास्ते में सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस्लाम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही तेजी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और बस व चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दु:खद घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी