JAUNPUR. दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तर प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सोमवार को शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गश्त एवं चेकिंग में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम, एसओसी टीम एवं कोतवाली पुलिस को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस अधिकारीगण व पुलिस बल मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी