शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. सोमवार को देर शाम आंधेरी (पूर्व) स्थित पल्लवी होटल में न्यूज वॉल्यूम के संपादक व आरईआईटी एक्टिविस्ट राजू राठोड का 45 वां जन्मदिन सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर सामाजिक, पत्रकारिता और औद्योगिक जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर राजू राठोड को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान राजू राठोड ने बताया कि उनका यह 45 वां जन्मदिन समारोह सादगी और समाजसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा, “जब तक इंसान के भीतर दूसरों के प्रति सहयोग और सेवा का भाव नहीं जागता, तब तक उसका जीवन सही मायने में सार्थक नहीं होता। मैं सादगीपूर्ण जीवन जीकर समाज के हित में कार्य करता रहूंगा।”
इस अवसर पर एडवोकेट संदीप शुक्ला, समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पांडेय, पत्रकार किशोर कुमार यादव, ओपी तिवारी, शीतला प्रसाद सरोज, उद्योगपति दीपक गुप्ता, उत्तम पांडेय, प्रमोद सिंह (पी-7), कांता प्रसाद तिवारी, राजकपूर दुबे, रंजीत दुबे, युवा कांग्रेस नेता रमेश चौबे, दिनेश प्रताप सिंह, विजय सिंह, राकेश सिंह, राहुल बोदोडे, विनोद राजभर, अजय तिवारी, रोहित रावल, नरेंद्र शुक्ला, मंगेश परब, ज्ञानेश गुरव, रोशन राऊत, रवीन्द्र कपूर, दीपक नार्वेकर, भालचंद्र नोमाने, रवीन्द्र हत्तरकी, संकेत यादव, कलप्पा तोड़करी और जसवंती वर्धराज चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी