JAUNPUR. सरपतहाँ थाना पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सूरज गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता निवासी देनुआ, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर को सोमवार की सुबह पिपरौल मोड़ के पास से पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरपतहाँ पर मु0अ0सं0 231/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, तथा हेड कांस्टेबल महफूज हाशमी शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी