Breaking News

MARIYAHU NEWS. डीजे और पिकअप की जोरदार टक्कर में मजदूर की दर्दनाक मौत, मड़ियाहूं का मामला

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नदियांव गांव में पिकअप एवं डीजे जीप में जोरदार टक्कर होने से एक मजदूर की सिर में सरिया धंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूर घर का अति गरीब था और घर का अकेला कमाने खाने वाला था।

बताया जाता है मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शिल्पकार बस्ती निवासी डॉक्टर सोनकर पुत्र स्व. बसंता सोनकर रामनगर द्वितीय बुधवार की शाम इलाहाबाद टाइल्स उतारने गया था मजदूरी का काम करता है। शिल्पकार बस्ती से टाइल्स लेकर इलाहाबाद गया था।
टाइल्स को उतार कर 11:45 बजे रात घर लौट रहा था की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज बाजार के थोड़ा आगे नदियांव गांव में विपरीत दिशा से आ रही डीजे और पिकअप में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि डीजे और पिकअप के परखच्चे उड़ गए और डीजे गाड़ी से निकली एक नुकीला लोहा मजदूर डॉक्टर सोनकर के सिर में घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रात में ही कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया जहां से गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक के चार नाबालिग पुत्री है। मृतक मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक परिवार की तरफ से अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!