Breaking News

MUMBAI. बिहार विजय पर रीता सिंह फाउंडेशन का मिष्ठान वितरण, दीप जलाकर खुशी मनाई

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
मुंबई। एनडीए की बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में सामाजिक संस्था रीता सिंह फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार देर शाम दिंडोशी (पूर्व) के तानाजी नगर स्थित संस्था कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और दीप प्रज्वलित कर विजय उत्सव मनाया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष एवं भाजपा, मुंबई की प्रवक्ता रीता नीलेश सिंह ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने “जंगल राज” को नकारते हुए विकास और सुशासन को चुना है। उन्होंने कहा कि, “बिहार के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। महिलाओं की व्यापक भागीदारी ने भी एनडीए को मजबूत समर्थन दिया और यह जीत उसी विश्वास का परिणाम है।”
रीता सिंह ने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने प्रगतिशील भविष्य और सुशासन की उम्मीद के साथ एनडीए को चुनकर एक नई दिशा का संदेश दिया है।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने बिहार में एनडीए की जीत को लोकतंत्र की सकारात्मक सोच और विकास की दिशा में जनता के संकल्प का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुईं,जिनमें सीमा यादव, संगीता चौरसिया, लीना मारवाड़ी, गीता राठोड, प्रीति सोलंकी, संगीता चौबे, पुष्पा सिद्ध, सीमा वर्मा, कौशल्या गोगरी, कोमल हरसोबा, मनीषा मिश्रा, लीला चौधरी, शीला सोनी, गीता चौधरी, अन्नपूर्णा गोविंद और किरण गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल थीं।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!