JAUNPUR. नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बराई कला गांव में शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद के दौरान 32 वर्षीय सोनी देवी पत्नी अमरजीत गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची नेवढ़िया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतका के पिता जयनाथ गौतम निवासी हरसिंहपुर थाना नेवढ़िया ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद अमरजीत गौतम पर ही अपनी बेटी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमरजीत अक्सर उनकी बेटी से विवाद करता था और शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर दामाद अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो होगा । पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी