Breaking News

JAUNPUR. वाहन चेकिंग अभियान में मड़ियाहूं में 130 वाहनों का चालान, 4 सीज; रामपुर में 80 वाहनों का चालान, 3 सीज,

JAUNPUR. जौनपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को बृहद चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में मड़ियाहूं और रामपुर थाना क्षेत्रों में दिनभर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। दोनों थानों की पुलिस ने अलग–अलग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

मड़ियाहूं पुलिस की कार्रवाई

मड़ियाहूं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में शिवपुर तिराहे एवं ददरा तिराहे पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 130 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा नियम तोड़ने वाले 4 भारी वाहनों को सीज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि बिना कागजात, बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात उल्लंघनों पर सख्ती बरती गई। अभियान चलते ही क्षेत्र में पूरे दिन वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रामपुर पुलिस की कार्रवाई

इधर रामपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान 80 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि कागजात न मिलने पर तीन वाहनों को सीज किया गया।
चेकिंग अभियान की जानकारी फैलते ही सड़क पर निकलने वाले वाहन चालक सतर्क हो गए और पूरे दिन क्षेत्र में वाहन चालक इधर-उधर वाहनों को लेकर भागते रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!