Breaking News

MUMBAI NEWS. बाल दिवस पर 300 जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र व भोजन वितरित, अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय कार्यक्रम

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI . बाल दिवस के अवसर पर अनिर्वेध चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार देर शाम गोरेगांव (पूर्व) के आरे कॉलोनी, यूनिट नंबर 32 स्थित आदित्य अकादमी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट ने लगभग 300 जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक वस्तुएँ वितरित कीं और भोजन परोसा। बच्चों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी ने आयोजन की सार्थकता को महत्वपूर्ण बना दिया।

फोटो- भोजन परोसती शिक्षक महिलाएं

कार्यक्रम की मुख्य आयोजक एवं ट्रस्ट की ट्रस्टी अंजली सरकाले ने बाल दिवस के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें बच्चों से विशेष स्नेह था। बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है।


उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्कूलों और संस्थानों में आयोजित विशेष गतिविधियाँ न सिर्फ उनकी प्रतिभा को निखारती हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिन सरकाले, पियुष जैन, अश्विनी बोरगावकर, मनीषा वाले, वैशाली, कृतिका, राज यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में उत्साह जगाना और उन्हें सामाजिक सहयोग का संदेश देना था।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!