Breaking News

RAMPUR NEWS. दुष्कर्म मामले के वांछित आरोपी को रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को शनिवार की सुबह पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी।
प्रभारी निरीक्षक रामपुर के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर बाबुराम बिंद व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर धनुहां तिराहा के पास से आरोपी रोहित गौतम पुत्र अरुण गौतम, निवासी भरथीपुर थाना रामपुर को करीब सुबह 09:40 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रामपुर में धारा 188/2025, धारा 137(2), 87, 64(1) बी.एन.एस. व पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में बाबुराम बिंद, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!