Breaking News

NEWRIYA NEWS. पत्नी की हत्यारोपी वांछित आरोपी को नेवढ़िया पुलिस ने दबोचा

NEWRIYA. जौनपुर जिले के थाना नेवढ़िया पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अमरजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व पुलिस टीम ने यह कार्रवाई रविवार को की।
15 नवंबर को ग्राम हरसिंहपुर निवासी जयनाथ ने थाना में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 30 वर्षीय पुत्री कविता उर्फ सोनी की उसके पति अमरजीत गौतम ने गला दबाकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और कई बार समझाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हुई। तहरीर के आधार पर थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0 244/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बराईकला निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में एक टेक्नो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और 1000 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में शामिल थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी सब इंस्पेक्टर गुलाबचन्द्र यादव, हे0का0 अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल चंचल यादव रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!