Breaking News
👆फोटो: जन्मदिन समारोह में राजकुमार यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय लोग

MUMBAI. राजकुमार यादव का 57 वां जन्मदिन सादगी और समाजसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई 
MUMBAI. शनिवार को देर शाम आंधेरी (पूर्व) एमआईडीसी स्थित संत निरंकारी गार्डन में समाजसेवी राजकुमार यादव का 57 वां जन्मदिन सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, पत्रकारिता और औद्योगिक जगत से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्ति शामिल हुए और राजकुमार यादव को दीर्घायु एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ ने यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें लंबी आयु प्रदान करें और जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक मजबूती दें। उन्होंने कहा कि राजकुमार यादव ने हमेशा समाजहित के मुद्दों पर सजग रहते हुए कार्य किया है, जो सराहनीय है।

👆फोटो: जन्मदिन समारोह में स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ‘काका’ राजकुमार यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए

इस दौरान अपने उद्बोधन में राजकुमार यादव ने कहा कि यह उनका 57 वां जन्मदिन समारोह सादगी और समाजसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा, “जब तक इंसान में सहयोग और सेवा का भाव नहीं जागता, तब तक उसका जीवन सार्थक नहीं होता। मेरा प्रयास रहेगा कि समाज के हित में सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए निरंतर कार्य करता रहूं। ”कार्यक्रम में गायिका कल्पना नाईक और श्रीमती अभिजीत बनर्जी ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं,जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर प्रकाश मुसले, रामजी पाण्डेय, साहबलाल चौबे, आनंद शुक्ला, सुरेंद्र सरोज, अच्छेलाल राजभर, दुर्गेश कुशवाहा और मनोज पासी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!