Breaking News

JAUNPUR NEWS. शाहगंज पुलिस ने जाली नोट गैंग के हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

JAUNPUR. शाहगंज में गैंग बस्टर अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जाली नोट गैंग संख्या डी-25 से जुड़े हिस्ट्रीशीटर अपराधी रंजीत गौतम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका थी, जिसके चलते उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
घटना सोमवार 17 नवंबर 2025 की है, जब थाना शाहगंज की पुलिस टीम ने कस्बा शाहगंज क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा। आरोपी रंजीत गौतम पुत्र स्व. श्रीराम, निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज, जाली नोट गिरोह से जुड़े होने के साथ-साथ थाना स्थानीय में हिस्ट्रीशीटर नंबर 41-A के रूप में चिह्नित है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गैंग संबंधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी के.के. सिंह, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित यादव मौजूद रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मची हुई है और स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!