JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना लाइन बाजार पुलिस ने गैंग बस्टर अभियान के तहत डी-124 गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को सैदनपुर, चाँदपुर और जमुनीपुर दरियावगंज क्षेत्रों में दबिश देकर जितेन्द्र यादव, अशोक कुमार यादव, सन्तोष कुमार यादव और धर्मेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपी लंबे समय से गैंग से जुड़े आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। इनके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज था। चारों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 लाल बृजेन्द्र सिंह और हे0का0 दीपचन्द चौहान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी