Breaking News

JAUNPUR NEWS. तेजीबाजार पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना तेजीबाजार पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष तेजीबाजार के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम बनगवाँ निवासी गुड्डु गौतम को रविवार 14 नवंबर 2025 को उसके घर से पकड़ा।
गुड्डु गौतम के विरुद्ध एसएसटी संख्या 116/2022 के तहत धारा 363, 366, 376 आईपीसी एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लंबित था, जिसके चलते वह वारण्टी घोषित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 जय प्रकाश सिंह एवं का0 अमरजीत यादव शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!