Breaking News

JAUNPUR NEW. सुजानगंज पुलिस ने हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में 4 नवम्बर को हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की बाका तथा एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने अमित सरोज पुत्र अशोक सरोज (निवासी—नरहरपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष) को मंगलवार को दुर्गवंश शिक्षण संस्थान, करगैल सुजानगंज के पास से पकड़ा।

घटना के संबंध में वादी विकास कुमार निवासी सुल्तानपुर ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन रोशनी उर्फ रूचि गौतम की आरोपी अमित ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मामले में थाना सुजानगंज पर मु.अ.सं. 299/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे की बाका (आलाकत्ल) और स्प्लेंडर आई स्मार्ट मोटरसाइकिल (UP62AR7203) बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल: थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय, उ0नि0 बृजेश मिश्रा, हे0का0 अश्वनी पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव कुमार, वरुण यादव एवं शुभम कुमार सिंह।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!