Breaking News

JAUNPUR NEWS. अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना लाइनबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध असलहा रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे पीली कोठी के पास से शहजादे पुत्र नजीर अहमद (निवासी—अवीरगढ़ टोला, थाना कोतवाली, उम्र लगभग 35 वर्ष) को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। मामले में पुलिस ने मु.अ.सं. 463/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से सफाई देने की बात कही।

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार शहजादे के खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट, छेड़छाड़, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत 8 मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में शामिल:
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धनंजय राय, हे.का. विजय कुमार शर्मा एवं हे.का. अंजनी सिंह।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!