Breaking News

MARIYAHU NEWS. मुकुंदपुर गांव में किसान के जमीन पर जबरदस्ती बनाया जा रहा मार्ग

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा किसान के जमीन में जबरदस्ती रास्ता निर्माण करवाने से किसान अधिकारियों का चक्कर लगाता फिर रहा है।
बताया जाता है कि मुकुंदपुर निवासी दिनेश कुमार पटेल का आराजी नंबर 695 एवं 696 की जमीन है जिसे पैमाईश दफा 24 का वाद उपजिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल किया था लेकिन उसे उपजिलाधिकारी ने नक्शा छोटा होने की बात बताते हुए खारिज कर नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए आदेश कर दिया। आरोप हैं कि इसी का फायदा उठाते हुए ग्राम प्रधान मुकुंदपुर धर्मेंद्र पटेल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए हमारे आराजी नंबर में सड़क का निर्माण करना प्रारंभ कर दिया है मना करने पर वह दबंगई पर उतारू है। किसान दिनेश कुमार पटेल ने तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि जब तक हमारी नक्शा दुरुस्त होकर ठीक नहीं हो जाता तब तक हमारे आराजी में निर्माण न किया जाए।
पीड़ित किसान ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय ने जिला स्तरीय कमेटी बनाकर उसका निस्तारण किया जाए इसके बावजूद उपजिलाधिकारी द्वारा जबरदस्ती निर्माण कराएं जाने की कोशिश किया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!