शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. वार्डों के आवंटन के बाद अब सभी वार्डों में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इसी कड़ी में वार्ड-80 सबसे अधिक चर्चा में है, जहाँ समाजसेविका एवं जनप्रहार फाउंडेशन की महिला विभाग प्रमुख तरूणा कुंभार ‘ताई’ ने जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है।

विगत दिवस जनप्रहार फाउंडेशन के अध्यक्ष एड. रविकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में ‘ताई’ ने कार्यालय से समर्थकों के साथ भव्य रैली निकाली। रैली अंधेरी-कुर्ला रोड स्थित वांछा सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, जहाँ भगवान गणेश जी का पूजन-दर्शन कर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर एड. रविकांत शुक्ला ने कहा—“अगर वार्ड-80 सामान्य होता तो मैं खुद चुनाव लड़ता, लेकिन ओबीसी महिला आरक्षण लागू होने के बाद अब यह जिम्मेदारी ‘ताई’ संभालेंगी। चुनाव मैं लड़ूं या ताई, फर्क नहीं पड़ता—हम जीतते ही। ताई अनुभवशील हैं और उनके जीतने के बाद वार्ड का शानदार विकास होगा।”
सामाजिक कार्य में मास्टर (MSW) और हर दिल अज़ीज़ ‘ताई’ तरूणा कुंभार ने कहा,“हमें विश्वास था कि वार्ड-80 सामान्य होगा, पर ऐसा नहीं हुआ। सामान्य होता तो रवि भईया चुनाव लड़ते। लेकिन जो होता है, अच्छे के लिए होता है। मातारानी की कृपा से यदि मुझे जनता सेवा का अवसर मिला, तो वार्ड-80 का कायाकल्प कर दूँगी। सर्वांगीण विकास करूँगी और किसी को शिकायत का मौका नहीं दूँगी। मैं वार्ड-80 की जनता जनार्दन से अपील करती हूँ—इस बार मुझे एक मौका जरूर दें। आपके विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरूंगी।”
गौरतलब है कि वार्डों की लॉटरी निकलने के बाद कई भावी नगरसेवकों (दावेदारों) की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। कुछ को तो फ़ेचकुर आ रहा है। एक भावी नगरसेवक तो चैलेंज कर रहे थे,”टिकट हमारी जेब में है। चुनाव तो हमीं लड़ेंगे।” लेकिन कुदरत ने ऐसी लाठी मरी की उनकी कमर ही टूट गई। 227 सीटों में से 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने से पूरा राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी