नवनीत सिंह रिपोर्टर नेवढ़िया
NEWRIYA. जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गाँव में सोमवार की देर शाम शव दफनाने कब्रिस्तान ले जा रहे दो वर्गों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर जैसे ही पुलिस विभाग में मैसेज पास हुआ सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष नेवढ़िया एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहू गिरेंद्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बूझाकर किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना को लेकर गांव में तनावपुर्ण शांति बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गाँव के ही मकबूल पुत्र उस्मान के शव को दफनाने कब्रिस्तान ले जा रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के आकाश पुत्र रमेश ने कहा कि मेरे घर के सामने से कोई रास्ता नहीं है। शव को जिधर से रास्ता है उधर से ही ले जाओ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते‑ही‑देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित आकाश ने बताया की हमारे घर के सामने से जबरजस्ती शव को ले जा रहे थे। जब हमने विरोध किया तो दूसरे समुदाय के लोगो ने गाली‑गलौज करते हुये लाठी डंडे से मारने पिटने लगे। जिससे आकाश (17 वर्ष) पुत्र रमेश, बिंदु (45 वर्ष) पत्नी रमेश , शुभावतीज्ञ(65वर्ष) पत्नी पुत्तूल, रानी (14वर्ष) पुत्री रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को तुरंत नेवढ़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाब यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा की तहरीर मिलने ले बाद जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस बीच गांव में शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स लगा दी गई है। घटना को लेकर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी