Breaking News

JAUNPUR NEWS. बक्शा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना बक्शा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अरविन्द व उनकी टीम ने श्रेयल निषाद पुत्र राजेश, निवासी ग्राम उटरूकला, थाना बक्शा को उसके घर से सुबह 11:50 बजे पकड़ा।
आरोपी के विरुद्ध थाना बक्शा पर मु.अ.सं. 184/2024, धारा 363/376 भादवि एवं 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, अरुण यादव, कांस्टेबल अमरजीत यादव, अमरजीत कन्नौजिया शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!