JAUNPUR. जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के पारापाटी गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खिड़की व छज्जे के सहारे छत से सीढ़ियों से कमरें में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नौ लाख रुपये नकद व गहने पार कर दिए। परिवार के जाग जाने से चोर भाग गए अन्यथा और नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी होने पर सीओ अजीत कुमार रजक व थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित मुन्ना यादव ने बताया कि वह बरामदे में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी बहू ने खटपट की आवाज सुनकर फोन कर जगाया और बताया कि कमरे का दरवाज़ा बाहर से बंद है। जब तक वह छोटे भाई राजकुमार यादव को उठाकर अंदर पहुंचे, तब तक चोर पीछे से भाग चुके थे। घर में पहुंचने पर उन्होंने पाया कि दो अलग अलग कमरे का ताला तोड़कर आलमारी व बेडबॉक्स खंगाला गया है। पत्नी व बहू के गहने और एक टीन का छोटा बक्सा जिसमें नौ लाख रुपये नगद रखे थे, गायब थे। चोर घर के पीछे से खिड़कियों और छज्जे के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतरकर वारदात को अंजाम दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी