JAUNPUR. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला बीट पुलिस अधिकारी ग्रामों, कस्बों, बस स्टैंड, विद्यालयों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
टीम द्वारा चौपालों के माध्यम से महिला संबंधित समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ ‘शक्ति दीदी’ के रूप में महिलाओं व बालिकाओं से जुड़कर उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1090, 112, 108, 1098, 102, 181, 1076 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930—की जानकारी देने के साथ ही गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक भी किया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी