Breaking News

RAMPUR NEWS. 48 वीं ब्लॉक स्तरीय खेल का रामपुर में भव्य शुभारंभ दिनांक 21 नवंबर 2025

RAMPUR. 48 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता श्री सहदेव इंटर कॉलेज भोंड़ा के मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बच्चों में खेल भावना जगाते हुए बच्चों का कबड्डी देखते हुए प्रोत्साहित किया एवं पुरस्कृत किये और बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया।


रंगोली टीम के बेहतरीन रंगोली पर खुश होकर पुरस्कृत किये, इससे पूरा मैदान रंगमय हो गया। रामपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी सिंह ने सभी खिलाड़ियों में उत्साह और जोश भर दिया। श्री सहदेव इंटर कॉलेज भोड़ा के प्रधानाचार्य एवं सभी अध्यापकों द्वारा बच्चों का सहयोग किया एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। ग्राम सभा के ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन एवं प्रोत्साहित किया गया। प्राथमिक विद्यालय कबड्डी बालिका वर्ग का फाइनल मैच न्याय पंचायत बनीडीह पृथ्वीपुर के बीच हुआ, प्राथमिक विद्यालय कबड्डी बालक वर्ग फाइनल पृथ्वीपुर और नोनारी के बीच हुआ। उच्च प्राथमिक वर्ग बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग अरी के हिमांशु ने प्रथम स्थान, 100 मी बालिका वर्ग में नैंसी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय 100 मी बालिका वर्ग रितु प्रथम, 200 मीटर बालक वर्ग में विजय बनवासी प्रथम, 400 मीटर बालक वर्ग विशाल प्रथम, 600 मीटर बालक वर्ग में विपिन पटेल प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल व्यायाम शिक्षक श्री अमित सोनकर, टीम मैनेजर अनुराग सत्यार्थी, टी. पी. एल. स्पोर्ट्स टीम, टीम ARP. सभी अध्यापक,सभी टीम कोच का योगदान सराहनी रहा। जिसमें कबड्डी खो- खो दौड़ वॉलीबॉल बैडमिंटन के खेल में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!