Breaking News

MUMBAI NEWS. अमित साटम के कार्यालय के बाहर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, हंगामा और दिनभर रहा माहौल गरम

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मुंबई शहर में शनिवार को उस समय तनाव बढ़ गया जब कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता अचानक आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम के अंधेरी (पश्चिम) स्थित कार्यालय की ओर मोर्चा निकाला, जिसके बाद वहां भारी हंगामा हुआ और माहौल गर्मा गया।

फोटो- बीच सड़क पर हंगामा करते भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता

पिछले दिनों से भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम और कांग्रेस विधायक असलम शेख के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। भाजपा का आरोप है कि मुंबई उपनगर के सह-पालक मंत्री और राज्य के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को कांग्रेस विधायक असलम शेख की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसी विवाद के बाद अमित साटम ने मीडिया के सामने असलम शेख पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें “पाकिस्तान की औलाद” कहकर निशाना साधा था। उनके इसी बयान से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए।

फोटो -कांग्रेस पदाधिकारी को उठाकर ले जाती पुलिस

शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साटम के कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करने लगे। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही बैरिकेडिंग कर चुकी थी। इसके बावजूद कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की और अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हालात काबू में कर लिए।

हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आक्रामक रुख अपनाया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाज़ी की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कुल 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बांद्रा हिल रोड स्थित पुलिस चौकी पहुंचाया। सूचना मिलते ही सांसद वर्षा गायकवाड़ भी पुलिस चौकी पहुंचीं। रात लगभग 8 बजे स्थित‍ि सामान्य होने पर सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

अमित साटम ने क्या कहा था ?

विवाद उस बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें साटम ने असलम शेख पर हमला करते हुए कहा था- “अस्लम शेख को मैं साफ कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान की औलाद जैसे लोगों को हम कोई भीख नहीं देते। मालाड में आपने जो ‘मालवनी पैटर्न’ चलाया है, उसे उखाड़कर फेंके बिना हम शांत नहीं बैठेंगे।”
मोर्चे में प्रमुख रूप से मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह, फहीम शेख, हरगुन सिंह आरिफ अब्बास सैय्यद, प्रतिश तिवारी, मनोज यादव, विक्रम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकरी उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!