Breaking News
फोटो -कार्यक्रम में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देती हुई महिलाएं।*

MUMBAI NEWS. संविधान दिवस पर ‘सत्यवादी’ संस्था ने दोहराई प्रतिबद्धता, 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मुंबई स्थित गैर सरकारी संगठन ‘सत्यवादी’ और भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिलाओं ने बुधवार को देर शाम जोगेश्वरी (पश्चिम) के आनंद नगर स्थित संस्था के संपर्क कार्यालय पर संविधान दिवस एवं 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 17 वीं बरसी पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संविधान के प्रति पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की गई और 26/11 के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने 26/11 के सभी शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

फोटो-कार्यक्रम में 26/11 के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोग

‘सत्यवादी’ के चेयरमैन और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एस.एम. खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की कार्यालय सचिव अनुराधा बाविस्कर ने डॉ. आंबेडकर के देश के प्रति अविस्मरणीय योगदानों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर न केवल संविधान अंगीकरण का दिन है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद और उसके मूल्यों—समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व—की याद का भी प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे विस्तृत और लोकतांत्रिक संविधानों में शामिल है, जो नागरिकों को समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता, शिक्षा और संवैधानिक उपचार जैसे मूल अधिकार प्रदान करता है। साथ ही, यह नागरिकों को कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, ताकि समाज में दायित्व और अनुशासन की भावना बनी रहे।
कार्यक्रम में 26/11 के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर माहेलका बानो, जनतूनिशा, निशा खान, नशरीन शेख, सायरा शाह, शायरा शेख, पिंकी खातून, लीलाबाई कांबले, सरिता ढगे, निशा गुप्ता वर्षा, चव्हाण, श्वेता चौधरी, निशा राठोड, रमाताई शृंगारे, सरिता मोरे, सुलीन दुबे, इस्माईल शेख, अखिलेश यादव और पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!