Breaking News

JAUNPUR NEWS. बालपुष्टाहार में आगनवाड़ी व सुपरवाइजर के मिली भगत से हो रहा है बड़ा खेल

JAUNPUR. मुफ्तीगंज विकास खंड के क्षेत्र में बालपुष्टाहार में काला बाजारी जोरों पर हो रहा है। हालत यह है कि तीन महीने का पुष्टाहार उठान कर एक महीने का बांटकर दो माह का पुष्टाहार गड़प कर जाते है। आंगनबाड़ी द्वारा बच्चों के आहार पर सीधे डाका डाला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अगस्त सितम्बर का बालपुष्टाहार का उठान नवम्बर महीने में हुआ। उसी के साथ नवम्बर महीने का भी पुष्टाहार उठाया गया। लेकिन आगनवाड़ी व सुपरवाइजर के मिली भगत से एक महीने का पुष्टाहार बांटा जाता है और दो महीने का पुष्टाहार गड़प कर लिया जा रहा है। बिना बांटे ही रजिस्टर में चढ़ाया जाता है। आंगनबाड़ी की इस कारनामे की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों से हो रहा है।
सीडीपीओ से फोन से बात हुई तो उन्होने बताया कि एक साथ तीनो महीने का उठान होता है। यदि किसी कारणवश किसी महीने राशन नहीं आया तो जिस महीने में आता है और जिस महीने का नहीं आया है उसमें जोड़कर आता है। केन्द्र को दो महीना या तीन महीना यानी जो आया है उसको उपभोक्ता तक पहुंचना चाहिए। अगर उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहा है तो चार दिसम्बर से अभियान चलाकर जांच किया जायेगा जो जांच के दायरे में आयेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही किया जायेगा

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!