Breaking News

MARIYAHU NEWS. पंख कैरियर गाइडेंस मेले का किया गया आयोजन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं नगर के सदरगंज स्थित कन्या पाठशाला में पंख कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया मेले के मुख्य अतिथि एबीएसए मडियाहूं उदय भान कुशवाहा रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल पति समाजसेवी कमाल फारुकी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। बच्चों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गीत से स्वागत किया एवं प्रधानाचार्य शशी राव ने सभी सभी अतिथियों को पुष्प देकर सम्मानित किया।

फोटो- प्रदर्शनी मेले का अवलोकन करते मुख्य अतिथिगण

इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा बनाए गए रोबोट का अवलोकन किया। मेले में कोरोना जैसी बीमारियों से सजक रहने हेतु सिंबल बनाया गया था ।डॉक्टर, इंजीनियर खेलकूद एवं पंख डायरी लगाकर प्रदर्शित किया गया था एवं इन दिशाओं में आगे बढ़ाने हेतु अपना कैरियर बनाने हेतु दर्शाया गया था। जिसकी मुख्य अतिथि ने बच्चों के द्वारा किए गए क्रियाकलापों की सराहना करते हुए उन्हें और मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया। शिक्षकों को सही गाइडेंस देने की बात कही।

स्वास्थ्य विभाग से आई डॉक्टर आंचल सिंह ने किशोरियों के होने वाले वर्तमान समस्याओं को बारे में बताया और उनको सही समय पर इलाज लेने के बारे में बताया वहीं पर डॉक्टर रहनुमा ने बच्चों को डॉक्टर के पेशे में जाने हेतु अपना कैरियर बनाने के तरीके के बारे में बताया। मडियाहूं थाने से आई कांस्टेबल मीनाक्षी मिश्रा ने किशोरियों को महिला हेल्प डेस्क महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सुरक्षा हेतु 1090, 1076, 181 जैसे हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर किशोरियों द्वारा नृत्य का कार्यक्रम भी किया गया। जिस पर समाजसेवी कमाल फारुकी ने उनको प्रोत्साहन राशि देकर उनके उत्साह को बढ़ाया। इस दौरान समाजसेवी ने आस्वस्थ करते हुए कहा कि विद्यालय में किसी कार्य की आवश्यकता है तो उसे हमें अवगत कराएं उसे प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।

Add

जिस पर प्रधानाचार्य ने छोटी-मोटी समस्याओं को बताया जिसको कार्य जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अनिता कुमारी रत्न ने किया‌। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए किया। इस अवसर पर प्रवक्ता पूनम पटेल, प्रवक्ता लीलावती पाल, सहायक अध्यापक रंजीत जायसवाल, सहायक अध्यापक रंजन आर्य, सहायक अध्यापक पूजा सिंह, सहायक अध्यापक प्रीति यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!