KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज में 30 फीट नाले में बुद्धवार की रात 9.30 बजे सफारी कार अनियन्त्रित होकर पलटने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। सुचना पर मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस पहुंच कर किसी तरह शीशा तोड़ कर दबे तीन लोगों को बाहर निकाला जो मृत्यु हो चुके थे और दो लोगों को हल्की चोंटे आयी थी।
जानकारी के अनुसार जनपद वाराणसी के सिगरा थाना के कैन्ट प्लेट से बारात गौराबादशाहपुर थाना के एकौना गांव निहोर सोनकर के घर उनके दोनों नतिनी की शादी के लिए दो जगह से बारात आयी थी जो बारात जामनगर गुजरात प्रान्त से आयी थी। उसका द्वार चार हो गया था कैन्ट से आयी बारात की तैयारी द्वारचार के लिए किया जा रहा था कि जिनको हल्की चोटे आयी थी उन्होने फोन से बराती को सुचना दिया कि मुफ्तीगंज नाले में कार पलटने से तीन लोग की मौत हो गयी है। सुचना पर आनन फानन में घराती बराती मौके पर पहुंच कर देखा कि इसमें खुद बारात मालिक की ही मृत्यु हुआ है जिसके कारण शादी नहीं हुई बारात वापस चली गयी। घटना के बाद लड़की को बड़ा कलंक लगा।
मौसेरी बहन रेनू और बबिता का एक ही साथ थी दोनो की शादी
गौराबादशाहपुर थाना के एकौना गांव के निहोर सोनकर के घर उनके दो नतिनी कि सादी तय थी जो कि एक नतिनी रेनू का घर जनपद जौनपुर के थाना लाइन बाजार के भरसड़ा गांव की थी दूसरी बबिता का घर थाना मुगलसराय के दूल्हेपुर महालपुर था बबिता की मौसी की लड़की का बारात जामनगर गुजरात प्रान्त से आया था रिती रिवाज से रेनू का द्वारचार हुआ लेकिन बबिता को कलंक लगना था उसके द्वारचार के समय एक्सीडेंट की खबर आते ही खुशी गम में बदल गयी। कौन जानता था कि एक्सीडेंट में खुद उसके जेठ की मौत होगी जो कि खुद बारात मालिक है। जिससे बबिता के भाग्य में उसका हाथ पीला होना नहीं था। भाग्य में जो लिखा रहता है उसको कोई टाल नहीं सकता है निहोर सोनकर ने एक नतिनी की खुशी में बाराती का आवभगत किया तो वहीं दूसरी नतिनी की गम को भी झेला जिससे उसकी शादी नहीं हो सकी और बारात वाले वापस चले गये।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी